Welcome to AVP National NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to AVP National NEWS
E-Paperधर्मयूपीलोकल न्यूज़
Trending

जनपद : शाहजहाँपुर दिनांक : 29.07.2026 क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा थाना रोजा में कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराए जाने के संबंध में जत्थेदारों, ग्राम प्रधानों, डीजे संचालकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई।

खबरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें

जनपद : शाहजहाँपुर
दिनांक : 29.07.2026

क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा थाना रोजा में कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराए जाने के संबंध में जत्थेदारों, ग्राम प्रधानों, डीजे संचालकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई।

 पुलिस अधीक्षक महोदय, शाहजहाँपुर के निर्देशन में आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा थाना रोजा परिसर में कांवड़ जत्थेदारों, ग्राम प्रधानों, डीजे संचालकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपस्थित सभी लोगों से आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ कांवड़ यात्रा संपन्न कराने की अपील की गई । कांवड़ यात्रा के दौरान निर्धारित मार्गों का पालन करने, यातायात व्यवस्था में सहयोग करने, डीजे की ध्वनि निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने, किसी भी प्रकार के भड़काऊ गीत, नारे अथवा आपत्तिजनक गतिविधि से पूर्णतः बचने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा अप्रिय स्थिति की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया। मीडिया प्रतिनिधियों से सत्य एवं सकारात्मक सूचनाओं का प्रसार कर जनसहयोग बढ़ाने का अनुरोध किया गया। बैठक में उपस्थित सभी जत्थेदारों, ग्राम प्रधानों एवं डीजे संचालकों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने तथा कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का आश्वासन दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!